रास्ता बंद का विरोध करने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार और धमकी का आरोप

Updated at : 07 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ता बंद का विरोध करने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार और धमकी का आरोप

आरोप है कि पुलिस आवासन के महत्वपूर्ण गेट वाला रास्ता अचानक बंद कर दिया गया, जो लंबे समय से खड़दह और बैरकपुर स्टेशनों के बीच संपर्क के लिए सुगम मार्ग है.

विज्ञापन

खड़दह. खड़दह के रहड़ा थानांतर्गत पातुलिया पंचायत इलाके में स्थित एक पुलिस आवासन का एक रास्ता बंद किये जाने का विरोध करनेवाली दो महिलाओं से दुर्व्यवहार करने और धमकी देने की घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है. हालांकि प्रभात खबर उस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. आरोप है कि पुलिस आवासन के महत्वपूर्ण गेट वाला रास्ता अचानक बंद कर दिया गया, जो लंबे समय से खड़दह और बैरकपुर स्टेशनों के बीच संपर्क के लिए सुगम मार्ग है. रास्ता बंद होने से इलाके के लोग परेशान है. गौरतलब है कि इलाके की दो महिलाओं ने उक्त रास्ते के बंद होने का विरोध किया था. आरोप है कि इसी पर पंचायत सदस्य आशीष चक्रवर्ती और उनके लोगों ने उन महिलाओं को थप्पड़ जड़ दिया और उनका मोबाइल छीन कर फेंक दिया. इसका वीडियो वायरल होते ही अब उन महिलाओं को कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं. हालांकि घटना के बाद से ही इलाके के लोग उन दोनों महिला के समर्थन में हैं. इधर, पंचायत सदस्य ने कहा है कि यह बेबुनियाद आरोप है. वीडियो वायरल करने वाला हर शख्स अपराधी है. उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola