कल्याणी में टोलकर्मियों को घेर कर पीटने का आरोप

नदिया जिले के कल्याणी में कुछ युवकों पर टोल प्लाजा कर्मियों को पीटने का आरोप है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
कल्याणी. नदिया जिले के कल्याणी में कुछ युवकों पर टोल प्लाजा कर्मियों को पीटने का आरोप है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना कल्याणी थाना अंतर्गत जेआइएस कॉलेज चौराहे के सामने स्थित टोल प्लाजा पर हुई. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सात-आठ युवक टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों को पीट रहे हैं. कुर्सियां उठा कर टोलकर्मियों को मारा गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे चार टोलकर्मी ड्यूटी पर थे. उसी वक्त कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. घटना में चारों जख्मी हो गये. घायल टोलकर्मियों को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल्याणी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










