ePaper

ट्रक रोक कर जबरन वसूली का आरोप

Updated at : 23 Mar 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक रोक कर जबरन वसूली का आरोप

राज्य में पुलिस द्वारा ट्रकों को रोक कर पैसे वसूलने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं.

विज्ञापन

बैरकपुर. राज्य में पुलिस द्वारा ट्रकों को रोक कर पैसे वसूलने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं. अब उत्तर 24 परगना जिले के बारासात कॉलोनी चौराहे पर ऐसी ही घटना सामने आयी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर रुपये देने के लिए रुकी एक लॉरी का दृश्य वायरल हुआ है. वीडियो में सिविक वॉलंटियर बारासात कॉलोनी चौराहे पर एक ओवरलोड ट्रक की खिड़की से बाहर हाथ बढ़ा कर पैसे लेते हुए दिखायी दे रहा है. हालांकि, प्रभात खबर ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. भाजपा नेता शंकर चटर्जी ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है. हम यह लंबे समय से देखते आ रहे हैं. पुलिस के उच्च अधिकारियों को तुरंत इस घटना की जांच करनी चाहिए.वहीं, माकपा नेता अहमद अली खान ने कहा कि यह घटना केवल बारासात में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में हो रही है. पुलिस नागरिकों से वसूली कर रही है. इसमें प्रशासन के लोग भी शामिल हैं. कांग्रेस नेता नीलाभ बनर्जी ने आरोप लगाया है कि इस तरह से वसूली से आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola