अभिनेता अंकुश से हुई पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
अभिनेता अंकुश से हुई पूछताछ

अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को बांग्ला फिल्मों के अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ की.

विज्ञापन

कोलकाता. अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को बांग्ला फिल्मों के अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ की. वह नयी दिल्ली स्थित इडी मुख्यालय पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इडी अधिकारियों उनसे इस ऐप के प्रचार में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की है. अधिकारियों ने उनसे यह जानने की कोशिश की कि उन्हें इस ऐप के प्रमोशन के बदले कितनी राशि दी गयी थी. मंगलवार को ही अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी इडी मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं. इससे पहले सोमवार कोतृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ हुई थी, जहां अधिकारियों ने उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. उधर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को इडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया है. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर और अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को हाजिर होने को कहा गया है.

इडी की जांच का उद्देश्य मशहूर हस्तियों से यह जानना है कि उक्त सट्टेबाजी कंपनी ने उनसे समर्थन प्राप्त करने के लिए कैसे संपर्क किया, भारत में संपर्क के लिए नोडल व्यक्ति कौन थे, भुगतान का तरीका और भुगतान का स्थान (भारत या विदेश में) आदि क्या था.

प्रभावशाली लोगों और मशहूर हस्तियों से ऑनलाइन पूछताछ किये जाने की संभावना है.

‘वन एक्स बेट’ एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी है. यह भारत में अवैध तरीके से काम कर रही थी. इडी इस मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कर रही है. एजेंसी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के जरिये देश में बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन किये गये और कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है या भारी मात्रा में कर चोरी की गयी. केंद्र सरकार ने हाल ही में वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लागू किया है. इसके बाद से इडी ने ‘वन एक्स बेट’ और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ इडी ने जांच और तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola