वृद्धा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषी करार, सजा आज सुनायी जायेगी

बेलियाघाटा इलाके में एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया.
बेलियाघाटा में 16 अप्रैल 2020 को हुई थी घटना
कोलकाता. बेलियाघाटा इलाके में एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया. अभियुक्त का नाम बिधान बसु उर्फ राजू है. गुरुवार को सियालदह अदालत के सत्र न्यायाधीश अर्निबान दास ने यह फैसला सुनाया. अभियुक्त को शुक्रवार को सजा सुनायी जायेगी. यह घटना 16 अप्रैल 2020 की शाम करीब पांच बजे बेलियाघाटा थाना अंतर्गत बेलियाघाटा मेन रोड स्थित एक घर में हुई थी. सरकारी वकील असीम कुमार ने बताया कि बेलियाघाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. अभियुक्त बिधान एक प्रमोटर के लिए डिलीवरी मैन का काम करता था. बाद में नौ मई 2021 को वृद्ध महिला की मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी को जमानत दे दी गयी. मामले में कुल 11 लोगों ने अदालत में गवाही दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




