ePaper

तृणमूल नेताओं के साथ अभिषेक ने की बैठक

Updated at : 07 Aug 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल नेताओं के साथ अभिषेक ने की बैठक

गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. गुटबाजी करने वालों के खिलाफ सस्पेंशन तक की कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तृणमूल कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है. इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कैमक स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय में मालदा और जलपाईगुड़ी के तृणमूल नेताओं के साथ बैठक की. सूत्रों के अनुसार, बैठक में अभिषेक ने स्पष्ट कहा, ‘पार्टी के हर नेता, कार्यकर्ता की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. गुटबाजी करने वालों के खिलाफ सस्पेंशन तक की कार्रवाई हो सकती है.’ बैठक के शुरुआत में बनर्जी ने ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ योजना को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा और नेताओं से कहा, ‘लोगों के पास जाएं, सभी वर्गों के लोगों की समस्याएं सुनें और उनके साथ खड़े रहें.’ बताया जा रहा है कि मालदा में चल रही कथित आंतरिक गुटबाजी को लेकर उन्होंने खास नाराजगी जतायी है और स्पष्ट कहा है कि ‘मानिकचक विधानसभा के गोपालपुर में जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें सस्पेंड किया जायेगा.’ साथ ही उन्होंने नेताओं से विवादित बयानबाजी से बचने को कहा और पार्टी की साफ-सुथरी छवि बनाये रखने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola