ePaper

व्यवसायी पर हमले के आरोप में जयंत गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2025 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी पर हमले के आरोप में जयंत गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के अड़ियादह में कथित तौर पर जयंत सिंह के गिरोह के एक सदस्य को एक व्यवसायी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के अड़ियादह में कथित तौर पर जयंत सिंह के गिरोह के एक सदस्य को एक व्यवसायी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम राहुल मलिक है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यवसायी संजीव मान्ना ने दक्षिणेश्वर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि सोमवार रात कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत अड़ियादह के विंध्यवासिनीतला इलाके में खाना लेकर आ रहे थे. इसी दौरान वहां जयंत सिंह के करीबी राहुल मलिक और सुब्रत नियोगी उर्फ बाबू ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोमवार रात संजीव मान्ना की जमकर पिटाई की थी.

शिकायत के बाद ही मंगलवार रात बेलघरिया इलाके से दक्षिणेश्वर थाने की पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं सुब्रत की तलाश की जा रही है. मालूम हो कि जयंत सिंह अड़ियादह कांड का मुख्य आरोपी है, जो फिलहाल जेल में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola