सात साल से स्कूल का ऑडिट कर रहा था एक मृत व्यक्ति, हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सात साल से स्कूल का ऑडिट कर रहा था एक मृत व्यक्ति, हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस घटना को लेकर जिले के शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सजल बारुई की शिकायत के बाद हुआ खुलासा हावड़ा. सात साल से स्कूल का ऑडिट कर रहा था एक मृत व्यक्ति, जी हां यह खुलासा हावड़ा के एक स्कूल को लेकर हुआ है. घटना के खुलासे के बाद स्कूल के प्रबंधन समिति ने हेडमास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. भ्रष्टाचार के ””””भूत”””” का यह वाकया हावड़ा के निश्चिंदा इलाके के आनंदनगर हाइस्कूल का है. इस घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को कटघरे में ला दिया है. इस घटना को लेकर जिले के शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है. आखिरकार आरोपों के आधार पर विकास भवन ने सरकारी ऑडिटर से जांच कराने का आदेश दिया है. जांच में धोखाधड़ी के आरोपों को साबित करने के लिए विकास भवन के अधिकारियों के पास शिकायत की गयी. जांच में खुलासे के बाद निश्चिंदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. आनंदनगर हाइस्कूल में जुलाई 2022 में संतू रंजन साहा ने प्रिंसिपल के पद पर ज्वाइन किया. प्रिंसिपल का पदभार संभालने के बाद उन्होंने 2014 से 2021 तक स्कूल फंड के आय-व्यय का ऑडिट कराया. नियमानुसार ऑडिटर को सरकारी सूची में दर्ज कराने का नियम है. कथित तौर पर प्रिंसिपल ने उस रास्ते पर चलने के बजाय निजी ऑडिटर से ऑडिट कराने का फैसला किया. हालांकि ऑडिटर गोपाल बिहारी मुखर्जी की फरवरी 2017 में मृत्यु हो गयी थी, लेकिन हेडमास्टर द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार, मृतक गोपाल बाबू ने स्कूल का ऑडिट किया था. स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सजल बारुई और अन्य शिक्षकों का आरोप है कि यह घटना वास्तव में भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है. मार्च 2025 में जब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने ऑडिट के मामले को विकास भवन के ध्यान में लाया, तो विकास भवन ने शिकायत की सत्यता को सत्यापित करने के लिए एक ऑडिटर नियुक्त किया. अप्रैल में विकास भवन शिकायत की सत्यता स्वीकार करते हुए निश्चिन्दा थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सुझाव दिया था. हालांकि निश्चिन्दा थाने में 24 मई को शिकायत दर्ज करायी गयी, लेकिन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का दावा है कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola