श्रमिक के सीने पर गिरी थी आलमारी, डॉक्टरों ने बचायी जान

Updated at : 21 Feb 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक के सीने पर गिरी थी आलमारी, डॉक्टरों ने बचायी जान

एक हादसे में बुरी तरह से घायल हुए 41 वर्षीय श्रमिक की जान रामराजातला स्थित एससी बागची आरोग्य सदन प्राइवेट लिमिटेड के डॉक्टरों ने बचा ली

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा.

एक हादसे में बुरी तरह से घायल हुए 41 वर्षीय श्रमिक की जान रामराजातला स्थित एससी बागची आरोग्य सदन प्राइवेट लिमिटेड के डॉक्टरों ने बचा ली. मरीज की हालत पहले से बेहतर है. अगले कुछ दिनों के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. यह जानकारी अस्पताल के मैंनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुमोना बागची ने दी.

जानकारी के अनुसार, मरीज का नाम संन्यासी दास है. वह दासनगर के बालटिकुड़ी इलाके का निवासी है. पिछले दिनों उसके सीने और पेट के ऊपर भारी आलमारी गिर गयी. बायीं पसली और अन्य जगहों की हड्डी में फ्रैक्चर के साथ उसे अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ महर्षि नंदी की देखरेख में भर्ती कराया गया. कई जांच कराने के बाद डॉक्टरों को पता चला कि उसके गुर्दे की हालत ठीक नहीं है. इधर, उसकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गयी. मरीज का ऑपरेशन करना भी बेहद जरूरी था. मरीज की यूएसजी रिपोर्ट से पता चला कि उसकी सीने के दोनों तरफ खून भरा हुआ है. लीवर रक्तस्राव से क्षतिग्रस्त हो गया है. मरीज के पेट में लगभग 1.5 लीटर खून भी देखा गया. डॉक्टरों के अनुसार, उसके बचने की उम्मीद पांच प्रतिशत से भी कम थी. अस्पताल की ओर से डॉक्टरों की एक टीम गठित की गयी. इस टीम में डॉ सुजय मुखर्जी (फिजिशियन), डॉ अभ्रोजीत राहा (क्रिटिकल केयर कंसल्टेंट), डॉ सत्यकी दे (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ प्रियंका मंडल (एनेस्थेटिस्ट) थीं. मरीज की हालत में सुधार होने के बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया. सर्जन डॉ सिराज अहमद ने मरीज का सफल ऑपरेशन किया. मरीज को अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola