परित्यक्त घर से बमों से भरा बैग बरामद, आतंक

बैग से कुल 11 बम बरामद किये गये
भाटपाड़ा. उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा थानांतर्गत केलाबागान इलाके में दो नंबर जूट मिल लाइन के पास एक परित्यक्त घर से बमों से भरा बैग बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने बमों को बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया. बताया जा रहा है कि बैग से कुल 11 बम बरामद किये गये. जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात को उक्त इलाके में उस जगह पर बम होने की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने घेर कर रखा था. फिर सुबह बम स्क्वायड की टीम पहुंची और उसे बरामद कर निष्क्रिय किया.
इलाके की राजंति ओझा ने कहा कि वह नहीं जानती है कि किसने रखा है, वह उक्त परित्यक्त घर उनका ही है. वहां पर अक्सर असामाजिक तत्वों के लोग अड्डा लगाते है. उसका दरवाजा बंद करके रखने पर भी कुछ बदमाश रात में ताला तोड़ देते हैं.
घटना को लेकर बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि तिनसुतिया लाइन इलाके से लेकर एंग्लो इंडिया और जेजेआइ जूट मिल के खाली परित्यक्त मकान बदमाशों का अड्डा बन गये हैं, वहां बदमाश बम बनाते हैं. उनका आरोप है कि हालही में भाजपा नेता प्रियांगु पांडे पर जिन लोगों ने हमला किया था. वे लोग ही वहां एकत्र कर रखे थे. श्री सिंह ने दावा किया है कि अगर इसी तरह रहा, तो भविष्य में बंगाल बांग्लादेश बन जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




