दुर्घटना में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 24 घायल

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 24 घायल

मालदा : मालदा शहर के बाहरी क्षेत्र के नूनबाही इलाके में दो गाडि़यों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में आज पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 24 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्री पिराना पीर से वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी की टक्कर सामने की तरफ से आ […]

विज्ञापन

मालदा : मालदा शहर के बाहरी क्षेत्र के नूनबाही इलाके में दो गाडि़यों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में आज पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 24 अन्य घायल हो गये.

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्री पिराना पीर से वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी की टक्कर सामने की तरफ से आ रही एक दूसरी गाड़ी से हो गयी. उनकी गाड़ी पलट गयी और सड़क के किनारे बने गड्ढे में गिर गयी.

उन्होंने कहा कि घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola