सांसद मेला: राज्य सरकार को कोर्ट ने फटकारा

आसनसोल: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को केंद्र कर आगामी 12 जनवरी से आसनसोल के लोको स्टेडियम में आयोजित होनेवाले चार दिवसीय सांसद मेले के आयोजन के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने मंगलवार को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार मेयर जितेंद्र तिवारी को सौंपा. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश हरीश टंडन ने […]
गौरतलब है कि कि सांसद मेले की सह आयोजक संस्था मी टू वी ने इस संबंध में सोमवार को हाइकोर्ट में मेला आयोजन की अनुमति देने के लिए याचिका दायर की थी. निगम की ओर से शर्तें थोपे जाने के कारण यह याचिका दायर की गयी. निगम प्रशासन ने पहले से ही हाइकोर्ट में केवियट दायर कर रखी थी. इस कारण हाइकोर्ट के न्यायाधीश हरीश टंडन ने मंगलवार को इसकी सुनवायी की.
याचिकाकर्ता के पक्ष में अधिवक्ता एसके कपूर और अधिवक्ता किशोर दत्ता ने दलीलें दीं, जबकि आसनसोल नगर निगम के पक्ष में अतिरिक्त महाधिवक्ता लक्ष्मी गुप्ता ने अपनी बात रखी. आसनसोल नगर निगम के मेयर के पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए अदालत ने कहा कि मेयर को उक्त मेला स्थल का निरीक्षण फिर से कराना होगा. मेले की अनुमति के आवेदन पर फिर से विचार कर बुधवार को इस मामले में निर्णय लेना होगा. मेयर को वगैर किसी प्रभाव में आये निष्पक्ष और उचित फैसला लेना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




