चिट फंड घोटाला : रोज वैली की 1,250 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 9:25 PM
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने रोज वैली चिट फंड घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में देश के छह बड़े शहरों में मौजूद इस कंपनी की कुल 1,250 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की. कुर्क की गयी संपत्ति में आठ होटल तथा एक रॉल्स रॉयस समेत […]
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने रोज वैली चिट फंड घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में देश के छह बड़े शहरों में मौजूद इस कंपनी की कुल 1,250 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की.
कुर्क की गयी संपत्ति में आठ होटल तथा एक रॉल्स रॉयस समेत कुल 12 लक्जरी कार शामिल हैं. इसके अलावा करीब साढ़े पांच हजार एकड़ जमीन भी कूर्क संपत्ति में शामिल है. इडी सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल व ओडिशा में हजारों लोगों के साथ कथित तौर पर हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी. इसी की जांच के सिलसिले में रोजवैली समूह के जयपुर, पोर्ट ब्लेयर, गोवा, उत्तराखंड, रांची, सिलचर तथा कोलकाता में स्थित दो होटल तथा पांच करोड़ रुपये मूल्य की रॉल्स राय समेत एक दर्जन से अधिक कारों की कुर्की के लिये अस्थायी तौर पर आदेश जारी किया है.
एजेंसी के अनुसार संपत्ति के दस्तावेज के हिसाब से इन संपत्ति का कुल मूल्य 465 करोड़ रुपये है, लेकिन उसका बाजार मूल्य 1,250 करोड़ रुपये है. इस चिटफंड के खिलाफ जांच शुरू करते हुए ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत कंपनी के चेयरमैन गौतम कुंडू तथा अन्य के खिलाफ 2014 में प्राथमिकी दर्ज की थी. कुंडू को गत वर्ष प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और वह मौजूदा समय में वह न्यायिक हिरासत में हैं. इससे पहले ईडी ने रोजवैली समूह के 2,631 बैंक खातों को कुर्क किया था, जिसमें 295 करोड़ रुपये की राशि थी.
इस समूह ने कथित तौर पर चिट फंड गतिविधियां चलाने के लिये विभिन्न नाम से कुल 27 कंपनियां बनायी. जिसमें से केवल आधा दर्जन कंपनी ही सक्रिय थी. समूह ने विभिन्न राज्यों में उच्च रिटर्न का वादा कर निवेशकों को चूना लगाया. इससे पहले, सेबी ने कंपनी की जांच की थी और सीबीआई भी इस समूह के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










