पार्क स्ट्रीट सामूहिक दुष्कर्म कांड, ग्रेटर नोयडा से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट में फरवरी 2012 में एक एंग्लो इंडियन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. घटना के बाद से मुख्य आरोपी कादेर खान (40) और उसका सहयोगी अली खान (38) फरार थे. दोनों करीब साढ़े चार साल बाद कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े. कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने दोनों को […]
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट में फरवरी 2012 में एक एंग्लो इंडियन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. घटना के बाद से मुख्य आरोपी कादेर खान (40) और उसका सहयोगी अली खान (38) फरार थे. दोनों करीब साढ़े चार साल बाद कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े. कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने दोनों को ग्रेटर नोयडा के सेक्टर अल्फा – 2 स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया. वहां से ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. न्यायाधीश ने दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




