IIT खड़गपुर की नयी पहल, पहले करें पढ़ाई, फिर लौटाएं धन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2016 4:18 AM
खड़गपुर: केंद्र सरकार द्वारा बजट में की गयी कटौती का सामना कर रहे आइआइटी, खड़गपुर ने धनराशि जुटाने के लिए ‘पढ़ो, कमाओ, धन लौटाओ’ योजना शुरू की है. इसके तहत छात्र यदि यह संकल्प लें कि वे नौकरी मिलने के बाद धनराशि दान करेंगे, तो उनकी फीस माफ कर दी जायेगी. इस योजना को इस […]
यह योजना छात्रों को बिना किसी बोझ के पढ़ने और धन अर्जन के लिए करियर बनाने में मदद करेगी और वे बाद में नौकरी से कमाई कर उसे अपने संस्थान को वापस लौटा सकते हैं. आइआइटी, खड़गपुर के निदेशक पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती ने कहा कि हमने छात्रों से कहा है कि वे नौकरी मिलने के बाद कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष दें. यदि हमारे 30 हजार पूर्ववर्ती छात्र भी न्यूनतम राशि दें, तो हम प्रतिवर्ष 30 करोड़ रुपये जुटा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










