ePaper

प. बंगाल : कोलकाता में युवती से छेड़खानी के आरोप में BSF के दो जवान गिरफ्तार

Updated at : 08 Jul 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
प. बंगाल : कोलकाता में युवती से छेड़खानी के आरोप में BSF के दो जवान गिरफ्तार

कोलकाता. रथ मेला में एक युवती से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में हाबरा थाना की पुलिस ने बीएसएफ के दो जवानों को गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम तपन अधिकारी और सुरजीत राय है. दोनों को गुरुवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात उत्तर 24 परगना जिले […]

विज्ञापन
कोलकाता. रथ मेला में एक युवती से छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में हाबरा थाना की पुलिस ने बीएसएफ के दो जवानों को गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम तपन अधिकारी और सुरजीत राय है. दोनों को गुरुवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा बाजार में श्रीनगर निवासी एक युवती अपनी मां और सहेली के साथ रथ मेला आयी थी.
आरोप है कि त्रिपुरा की 47 नंबर बटालियन के दो जवानों ने मेला में युवती का पीछा किया. उस पर फब्बतियां कसीं. युुवती के विरोध करने पर बकझक शुरू हो गयी.

इस बीच युवती की सहेली को एक जवान ने थप्पड़ जड़ दिया. युवती की मां ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो बीएसएफ जवानों ने उन्हें धमकी भी दी. इसके बाद पीड़िता ने हाबरा थाना में शिकायत दर्ज करायी. इस पर कार्रवाई करते हुए हाबरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola