बंगाल में 14 एटीएम लूटने की हुई कोशिश, दो जगह हुए विफल, हैदराबादी गिरोह ने लूटे ATM

कोलकाता : महानगर समेत राज्यभर में सिलसिलेवार तरीके से एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये ले भागनेवाले गिरोह के एक सदस्य शेख कलाम को लालबाजार की टीम ने मंगलवार रात को धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया था. बुधवार को धनबाद से महानगर लाकर उसे अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों […]
उसके नाम पर हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट में एक मामला दर्ज है. हैदराबाद के एक गैंग के साथ मिलकर उसने इन सभी वारदातों को अंजाम दिया था. इस गिरोह के बाकी सदस्य डकैती के रुपये लेकर दूसरे राज्यों में फरार हैं. इस वारदात में आसनसोल में रहनेवाले राजू व समसूद नामक उसके दो साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. उससे लगातार पूछताछ कर रुपये बरामद करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कलाम ने बताया कि हैदराबाद व तेलंगाना के गिरोह को महानगर लाकर हावड़ा के होटल में वह रखता था और देर रात को उस गिरोह के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए निकलता था. अब तक महानगर में हुई 14 एटीएम डकैती की वारदातों में से वह 13 वारदातों में शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




