कॉलेज छात्र हत्याकांड में 12 दोषी करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 9:21 PM
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बामनगाछी इलाके में कॉलेज छात्र सौरभ चौधरी की 2014 में हुई हत्या के मामले में बारासात जिला अदालत ने शुक्रवार को 12 लोगों को दोषी करार दिया. सप्तम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी श्यामल कर्मकार सहित 12 आरोपियों को दोषी पाया. इनमें […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बामनगाछी इलाके में कॉलेज छात्र सौरभ चौधरी की 2014 में हुई हत्या के मामले में बारासात जिला अदालत ने शुक्रवार को 12 लोगों को दोषी करार दिया. सप्तम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी श्यामल कर्मकार सहित 12 आरोपियों को दोषी पाया. इनमें नौ लोगों के विरुद्ध हत्या, अपहरण और प्रमाण गायब करने का आरोप है, जबकि तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्यारों को आश्रय देने का प्रमाण मिला है. अपहरण, तथ्य छिपाने सहित हथियार रखने के मामले में श्यामल कर्मकार को मुख्य आरोपी करार दिया गया है. शनिवार को कोर्ट इन सभी के विरुद्ध सजा सुनायेगी. कोर्ट ने अनूप तालुकदार को बेकसूर करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










