बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने विवादित बयान से झाड़ा पल्ला
Updated at : 04 Mar 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है कि अगर कोई पाक जिंदाबाद के नारे लगाये तो उसे 6 इंच छोटा कर दिया जाये. हालांकि जब उनसे बात इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बयान से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा : मैंने अपने संबोधन के दौरान […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है कि अगर कोई पाक जिंदाबाद के नारे लगाये तो उसे 6 इंच छोटा कर दिया जाये. हालांकि जब उनसे बात इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बयान से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा : मैंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर यहां पाकिस्तान जिंदाबाद कहनेवाला पाकिस्तान जाये तो उन्हें या तो ऊपर से छह इंच या नीचे से छह इंच छोटा कर दिया जायेगा, तब उन्हें समझ में आयेगा कि मानवाधिकार किसे कहते हैं.
वहीं गुरुवार को बारासात में एक कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से और मजबूत हुई है. यहां की जनता का भी भाजपा पर विश्वास बढ़ा है. आनेवाले समय राज्य में भाजपा एक मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी. पार्टी के पुराने नेताओं को हटाने और भाजपा की आंतरिक कलह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास हमेशा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




