छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 5:24 PM (IST)
विज्ञापन

मालदा : ट्यूशन पढ़ने जाते समय बरगला कर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसी युवक पिछले एक सप्ताह से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था. घटना गाजोल थाना के पांचपाड़ा गांव की है. कल देर रात छात्रा को बेहोशी की हालत में उसके घर के […]
विज्ञापन
मालदा : ट्यूशन पढ़ने जाते समय बरगला कर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसी युवक पिछले एक सप्ताह से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था. घटना गाजोल थाना के पांचपाड़ा गांव की है. कल देर रात छात्रा को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने से बरामद किया गया. परिवार वालों ने उसे चिकित्सा के लिए गाजोल ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया है.
नाबालिग छात्रा के पिता ने इस मामले को लेकर छठी रविदास नामक एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है. पुलिस ने पूछताछ के लिए पीड़िता की एक सहेली को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा नौ दिसंबर से ही लापता थी. उसके गुम होने की शिकायत परिवार वालों ने थाने में भी दर्ज करायी है.
पुलिस ने आगे बताया कि नौ दिसंबर को जब वह छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली तभी आरोपी छठी रविदास बाइक में घुमाने की बात कर उसे अपने साथ ले गया. एक सप्ताह से भी अधिक समय तक उसने गाजोल से 15 किलोमीटर दूर आदिना इलाके में छात्रा को बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
छात्रा को हाथ-पैर बांध कर एवं मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक हाथी घर में रखा गया था. छात्रा ने एक बार भागने की कोशिश भी की थी तब उसके साथ आरोपी युवक ने जमकर मारपीट की. बाद में छात्रा को उसके घर के सामने फेंक कर युवक फरार हो गया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रसुन्न बनर्जी का कहना है कि एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है और उसको लेकर गाजोल थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर करी है. छात्रा की एक सहेली से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




