प्रोफेसरों पर हमले के मामले में कुलपति ने ममता सरकार से कार्रवाई करने की मांग की

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने आज पश्चिम बंगाल सरकार से अपील की कि वह कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रोफेसरों पर किए गए हमले के खिलाफ कार्रवाई करे. सुरंजन दास ने कहा कि यदि उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं की गयी तो […]
कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने आज पश्चिम बंगाल सरकार से अपील की कि वह कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रोफेसरों पर किए गए हमले के खिलाफ कार्रवाई करे.
सुरंजन दास ने कहा कि यदि उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं की गयी तो उनके लिए कुलपति के तौर पर काम करना मुश्किल हो जाएगा. दास ने कहा, मैंने घटना के बाबत एक रिपोर्ट शिक्षा मंत्री को सौंपी है.मैंने गोपनीय रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि उस दिन क्या हुआ, किन लोगों पर हमला किया गया और हमले में कौन लोग शामिल थे. मैंने साफ तौर पर लिखा है कि यदि कार्रवाई नहीं की गयी तो मेरे लिए कुलपति के तौर पर काम करना मुश्किल हो जाएगा और इससे प्रशासन प्रभावित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










