ePaper

क्या मैं दोनों के हाथ में लठ लाकर दे दूं? : स्पीकर

Updated at : 20 Mar 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
क्या मैं दोनों के हाथ में लठ लाकर दे दूं? : स्पीकर

नन से गैंगरेप, वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर भिड़े भाजपा-तृणमूल सांसद नयी दिल्ली/कोलकाता : नन से सामूहिक दुष्कर्म के बाद राज्य में कथित रूप से एक वृद्ध महिला के साथ भी ऐसी घटना होने का मुद्दा लोकसभा में उठाये जाने पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों में इस कदर तकरार […]

विज्ञापन
नन से गैंगरेप, वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर भिड़े भाजपा-तृणमूल सांसद
नयी दिल्ली/कोलकाता : नन से सामूहिक दुष्कर्म के बाद राज्य में कथित रूप से एक वृद्ध महिला के साथ भी ऐसी घटना होने का मुद्दा लोकसभा में उठाये जाने पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों में इस कदर तकरार बढ़ गयी कि अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने कहा कि क्या वह दोनों के हाथ में लठ लाकर दे दें.
उन्होंने यह भी कहा कि महिला के साथ र्दुव्‍यवहार के मामलों में किसी भी ओर से राजनीति नहीं होनी चाहिए. शून्यकाल में भाजपा के एसएस अहलुवालिया ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में नन (71) के साथ बलात्कार की घटना का शोर ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बर्दवान के कटवा में एक 75 वृद्धा के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात हुई है.
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को देखते हुए राज्य की महिला मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने इसका कड़ा प्रतिवाद करते हुए दावा किया कि यह बलात्कार का नहीं, बल्कि हत्या का मामला है व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात पुष्ट हो चुकी है. दोनों दलों के सदस्य एक-दूसरे की ओर हाथ उठा-उठा कर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. दोनों से शांत रहने का स्पीकर बार-बार आग्रह करती रहीं, लेकिन मामला शांत नहीं होने पर उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों के हाथ में लठ लाकर दे दूं क्या? यह क्या हो रहा है? लड़ना है, तो बाहर जाकर लड़ो.
यह अच्छा नहीं है, दोनों सदन का समय बरबाद कर रहे हैं. अब तो हद हो गयी है, यह सदन इसके लिए नहीं बना है.’ स्पीकर ने यह भी कहा कि अगर किसी महिला पर र्दुव्‍यवहार होता है, तो कृपा करके उस मामले को उठाएं, लेकिन उस पर राजनीति नहीं करें. इस पर एक-दूसरे पर लांछन लगाना ठीक नहीं है. अध्यक्ष की फटकार के बाद मामला शांत हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola