ममता ने नन से सामूहिक बलात्कार मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नन के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक बलात्कार के मामले को ‘भयावह’ करार देते हुए आज इस घटना की सीआईडी जांच का वादा किया. ममता ने कहा, ‘‘हम राणाघाट कानवेंट में हुई इस घटना की पूरी तरह निंदा करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीआईडी […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नन के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक बलात्कार के मामले को ‘भयावह’ करार देते हुए आज इस घटना की सीआईडी जांच का वादा किया. ममता ने कहा, ‘‘हम राणाघाट कानवेंट में हुई इस घटना की पूरी तरह निंदा करते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीआईडी जांच का आदेश दिया है. एजेंसी इस भयावह अपराध के सभी पहलुओं की जांच करेगी. अपराधियों के खिलाफ त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाएगी.’’ खबरों में कहा गया है कि डकैतों का एक समूह नदिया जिले के गंगापुर स्थित कानवेंट में कल देर रात करीब 12:30 बजे घुसा और 71 साल की नन के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। बाद में वे 12 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










