ePaper

भाजपा में शामिल होने की खबर मात्र अफवाह : दिनेश त्रिवेदी

Updated at : 21 Jan 2015 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने की खबर मात्र अफवाह : दिनेश त्रिवेदी

नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. यह एक अफवाह मात्र है. इस वक्त सबको एक साथ आ जाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि ऐसी खबरें मीडिया में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. यह एक अफवाह मात्र है. इस वक्त सबको एक साथ आ जाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि ऐसी खबरें मीडिया में चल रही थी कि दिनेश त्रिवेदी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं. सोमवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए त्रिवेदी ने इसके संकेत दिये हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की. बताया जा रहा है कि त्रिवेदी ममता से नाराज चल रहे हैं.

उन्होंने टीवी चैनल से कहा था कि राजनीति का मतलब अवसरवादी होना नहीं है, जबकि हमें देश का डीएनए बदलने के लिए काम करने चाहिए. मेरे हिसाब से राजनीति नौ से पांच तक की नौकरी नहीं है.

गौरतलब है कि त्रिवेदी ने हाल ही में एक गुजराती अखबार से बात करते हुए पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं नरेंद्र भाई को वर्ष 1990 से जानता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola