नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ कर भाग निकले 22 लोग

घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा है.
कोलकाता/बारासात. हाबरा थाना अंतर्गत फूलतला इलाके में एक नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए भर्ती लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में ही तोड़फोड़ किया और मौका देख 22 लोग फरार हो गये. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा है. इसे लेकर रविवार को हाबरा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है. इधर लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र पर नशा छुड़ाने के नाम पर भर्ती लोगों को मारने पीटने और अत्याचार करने का आरोप लगाया है. हालांकि नशामुक्ति केंद्र के प्रमुख देवा कहार ने कहा है कि यहां लोगों को पीटा नहीं जाता है. यह आरोप पूरी तरह से गलत है. नशामुक्ति का काम नियमों के अनुसार सख्ती से किया जाता है. रात में 40-42 ने तोड़फोड़ किया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




