ePaper

सामूहिक गीता पाठ का होगा भव्य आयोजन, चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 06 Dec 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक गीता पाठ का होगा भव्य आयोजन, चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें

महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सनातन संस्कृति संसद द्वारा आयोजित ''सांस्कृतिक और भाषाई विरासत– श्रीमद्भागवत गीता का सामूहिक पाठ'' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आनेवाले भक्तों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे सियालदह डिविजन और हावड़ा डिविजन ने 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

करीब पांच लाख लोगों के ब्रिगेड पहुंचने की संभावना

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सनातन संस्कृति संसद द्वारा आयोजित ””””सांस्कृतिक और भाषाई विरासत– श्रीमद्भागवत गीता का सामूहिक पाठ”””” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आनेवाले भक्तों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे सियालदह डिविजन और हावड़ा डिविजन ने 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. स्पेशल ट्रेनें सात दिसंबर को दोनों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी.सियालदह मंडल से 14 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जबकि हावड़ा मंडल में छह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.सियालदह डिविजन में कृष्णानगर–सियालदह स्पेशल कृष्णानगर से सुबह 5:50 बजे चलेगी. डाउन सियालदह – कृष्णानगर स्पेशल सियालदह से शाम 4:00 बजे जायेगी. शांतिपुर–सियालदह स्पेशल शांतिपुर से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी. डाउन सियालदह–शांतिपुर स्पेशल सियालदह से शाम 3.20 बजे रवाना होगी. बनगांव-सियालदह स्पेशल बनगांव से सुबह 6:00 बजे रवाना होगी. डाउन सियालदह–बनगांव स्पेशल सियालदह से शाम 5.05 बजे रवाना होगी. हसनाबाद-सियालदह स्पेशल हसनाबाद से सुबह 6:00 बजे रवाना होगी, डाउन सियालदह–हसनाबाद स्पेशल सियालदह से सांय 5:32 बजे रवाना होगी. सियालदह– लक्खीकांतपुर स्पेशल सियालदह से शाम 4:05 बजे रवाना होगी, डाउन लक्खीकांतपुर-बालीगंज स्पेशल लक्खीकांतपुर से सुबह 6:15 बजे चलकर सुबह 7:15 बजे बालीगंज पहुंचेगी. सियालदह– डायमंड हार्बर स्पेशल सियालदह से सुबह 4:10 बजे रवाना होगी, डायमंड हार्बर-सियालदह स्पेशल डायमंड हार्बर से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी, सियालदह-कैनिंग स्पेशल सियालदह से शाम 5:35 बजे जायेगी, कैनिंग-सियालदह स्पेशल कैनिंग स्टेशन से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी.हावड़ा मंडल से चलनेवाली छह स्पेशल ट्रेनें रामपुरहाट-हावड़ा स्पेशल (वाया अहमदपुर-कटवा) रामपुरहाट स्टेशन से सुबह 04:00 बजे रवाना होगी. हावड़ा–रामपुरहाट स्पेशल (वाया अहमदपुर-कटवा ) हावड़ा स्टेशन से शाम 4:40 बजे रवाना होगी. बर्दवान-हावड़ा स्पेशल (वाया डानकुनी ) बर्दवान स्टेशन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी. हावड़ा-बर्दवान स्पेशल (वाया डानकुनी) हावड़ा स्टेशन से शाम 4:00 बजे रवाना होगी. आरामबाग-हावड़ा स्पेशल (वाया सेवड़ाफुली) आरामबाग स्टेशन से सुबह 6:27 बजे रवाना होगी और हावड़ाृ-आरामबाग स्पेशल (वाया सेवड़ाफुली) हावड़ा स्टेशन से शाम 4:20 बजे रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola