ePaper

ईडन गार्डन्स को मिल सकती है चौथे वनडे की मेजबानी

Updated at : 21 Oct 2014 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स को मिल सकती है चौथे वनडे की मेजबानी

कोलकाता : यह अभी आधिकारिक नहीं है लेकिन ईडन गार्डन्स को भारत और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के 13 नवंबर को होने वाले चौथे वनडे की मेजबानी मिल सकती है. बंगाल क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बिश्वरुप डे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें 13 नवंबर को चौथे वनडे की मेजबानी मिल सकती […]

विज्ञापन
कोलकाता : यह अभी आधिकारिक नहीं है लेकिन ईडन गार्डन्स को भारत और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के 13 नवंबर को होने वाले चौथे वनडे की मेजबानी मिल सकती है.
बंगाल क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बिश्वरुप डे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें 13 नवंबर को चौथे वनडे की मेजबानी मिल सकती है. यहां इससे पहले मैच का आयोजन करना मुश्किल है क्योंकि हमें एमएके पटौदी लेक्चर की तैयारी करनी है और बोर्ड अधिकारी दस नवंबर तक व्यस्त रहेंगे.’’
उन्होंने इसके साथ ही बताया कि आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन निजी दौरे पर रविवार को यहां आएंगे.
डे ने कहा, ‘‘वह एक एनजीओ का उदघाटन करने के लिये यहां आएंगे और यह उनका निजी दौरा है. आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद यह शहर का उनका पहला दौरा होगा. ’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola