ePaper

बंगाल के चार पर्वतारोही लापता

Updated at : 17 Oct 2014 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के चार पर्वतारोही लापता

कोलकाता : नेपाल के अन्नपूर्णा अभियान के दौरान 14 अक्तूबर को राज्य के सात पर्वतारोही लापता हो गये. वे 14 अक्तूबर को हुई बर्फबारी में वे फंस गये थे. नेपाल सरकार उन लोगों की तलाश कर रही है. आठ अक्तूबर को बंगाल से सात पर्वतारोही पर्वतारोहण के लिए गये थे. उनके साथ देश विदेश के […]

विज्ञापन
कोलकाता : नेपाल के अन्नपूर्णा अभियान के दौरान 14 अक्तूबर को राज्य के सात पर्वतारोही लापता हो गये. वे 14 अक्तूबर को हुई बर्फबारी में वे फंस गये थे. नेपाल सरकार उन लोगों की तलाश कर रही है.
आठ अक्तूबर को बंगाल से सात पर्वतारोही पर्वतारोहण के लिए गये थे. उनके साथ देश विदेश के लगभग 30 पर्वतारोही थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता पर्वतारोहियों में हुगली के वैद्यवाटी और सेवड़ाफूली के इंद्रनील घोष और तथागत जेना तथा बैरकपुर के शुभमय घोष तथा डोमजूर के सुनील सेन शामिल हैं, जबकि बंगाल के तीन और पर्वतारोही पार्थ बनर्जी, रामचंद्र मित्र व रणजीत दत्ता को घायल हालत में नेपाल के चू गांव स्थित अस्पताल में भरती कराया गया है.
गुरुवार को नेपाल सरकार ने हेलीकॉप्टर की मदद से तलाश शुरू की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान देर तक नहीं चला. इलाजरत हुगली के पर्वतारोहियों ने अपने परिजनों को बताया कि 14 अक्टूबर को पर्वतारोहण के दौरान ही उनका संपर्क उनके मित्रों टूट गया और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola