गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

‘कन्हैया कुमार गो-बैक’ के लगे नारे कन्हैया कुमार के खिलाफ भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में आठ कार्यकर्ता हुए थे गिरफ्तार टीटागढ़ : कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने टीटागढ़ थाने का घेराव व पथावरोध भी […]
विज्ञापन
‘कन्हैया कुमार गो-बैक’ के लगे नारे
कन्हैया कुमार के खिलाफ भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में आठ कार्यकर्ता हुए थे गिरफ्तार
टीटागढ़ : कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने टीटागढ़ थाने का घेराव व पथावरोध भी किया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ‘कन्हैया कुमार को बैक’ के नारे भी लगाये. काफी देर तक चले पथावरोध को पुलिस के हस्तक्षेप से हटाया गया.
जानकारी के मुताबिक बैरकपुर अंचल में सीपीआई की ओर से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सभा का आयोजन किया गया. सभा में युवा नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हुए.
पुलिस के अनुसार कार्यक्रम से पूर्व ही गुरुवार तड़के से इलाके में भाजपा की ओर से कन्हैया कुमार के खिलाफ भड़काऊ पोस्टर लगाये जा रहे थे. इस मामले में आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया. उनके नाम गौतम मंडल, श्यामल घोष, सुब्रत घोष, नंदा गोपाल सूत्रधर, सुशांत पाल, मनोजीत दत्ता, सुदीप्ता सिन्हा और पिंटू दास हैं. गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गयी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. कुछ भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक पोस्टर लिए हुए थे. भाजपा के टीटागढ़ मंडल अध्यक्ष गदाधर साहू ने बताया कि पोस्टर, सीएए के समर्थन में लगाये जा रहे थेे. उसी दौरान पुलिस ने आठ भाजपा सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के खिलाफ ही सुबह दस बजे से मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










