महानगर में फिर लौट रही ठंड, लुढ़का पारा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर से गायब हो चुकी ठंड फिर लौटनेवाली है. बुधवार को पारा मंगलवार की तुलना में दो-तीन डिग्री कम हो जायेगा. सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा. मंगलवार को भी तापमान में गिरावट देखे जाने की संभावना है. हालांकि गुरुवार को तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन शुक्रवार से ठंड फिर वापस आ जायेगी. […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर से गायब हो चुकी ठंड फिर लौटनेवाली है. बुधवार को पारा मंगलवार की तुलना में दो-तीन डिग्री कम हो जायेगा. सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा. मंगलवार को भी तापमान में गिरावट देखे जाने की संभावना है. हालांकि गुरुवार को तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन शुक्रवार से ठंड फिर वापस आ जायेगी. अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है.

विज्ञापन

गुरुवार व शुक्रवार को पश्चिमी झंझावात की वजह से उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश होने की संभावना है. सिक्किम में बर्फबारी होने की भी संभावना जतायी जा रही है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड महानगर और आसपास के इलाकों से गायब होने लगी थी. हालांकि सोमवार को तापमान में कुछ गिरावट देखी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola