घुसपैठियों को बचाने के लिए ममता का धरना : गिरिराज

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए कोलकाता के मध्य में धरना देने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा. केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने नारायणगढ़ में भरी सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार के खिलाफ हुंकार

केंद्रीय अनुदान के 15 लाख करोड़ हड़पने का तृणमूल पर लगाया आरोप

संवाददाता, कोलकाताकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए कोलकाता के मध्य में धरना देने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जायेगी. सिंह ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा संरक्षित राज्य के पक्षपाती सरकारी अधिकारियों और गुंडों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपना रवैया सुधार लें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को केवल मुस्लिम समुदाय से जुड़े घुसपैठियों को बचाने में दिलचस्पी है, क्योंकि वे उनके वोट बैंक का बड़ा हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि वह एस्प्लेनेड इलाके में घुसपैठियों को बचाने के लिए धरना दे रही हैं, जिनकी मदद से उन्होंने पिछला चुनाव जीता था. उन्होंने दावा किया कि अब ऐसा नहीं होगा.

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य को दिया गया 15 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हड़प लिया है. उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने आलीशान घर बना लिए हैं और पिछले 15 वर्षों में साइकिल से चलने वाले लोग अब महंगे चार पहिया वाहनों में घूम रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले राज्य की औद्योगिक विकास दर 25 प्रतिशत थी, जो अब घटकर तीन प्रतिशत रह गयी है. सिंह के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में राज्य में पैदा हुए बच्चों के सिर पर 80 हजार करोड़ रुपये का बोझ है. केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने राज्य में गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की बाहुबल और धमकियां अब सफल नहीं होंगी, क्योंकि भाजपा ऐसी किसी भी रणनीति का करारा जवाब देगी.

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. केसरिया रंग में सजे फूलों से सजाये गये ट्रकों के साथ निकली यह रैली विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा एक से 10 मार्च तक पूरे बंगाल में निकाली जा रही नौ ‘परिवर्तन यात्राओं’ में से एक थी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola