भाजपा के सत्ता में आने पर ही खत्म होंगे सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के सत्ता में आने पर ही खत्म होंगे सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा पूरे राज्य भर में तेजी से आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा पूरे राज्य भर में तेजी से आगे बढ़ रही है. इस यात्रा के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों से जुड़ रहे हैं और सिंडिकेट राज, भ्रष्टाचार तथा कटमनी की संस्कृति के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य बंगाल के लोगों को राजनीतिक परिवर्तन और विकास के आंदोलन से जोड़ना है.

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर ही यहां चल रहे सिंडिकेट राज का खात्मा होगा और यहां भ्रष्टाचार व कटमनी की संस्कृति की समाप्त होगी. उत्तर बंगाल में अलीपुरदुआर सांगठनिक जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार, सांसद मनोज टिग्गा, सांसद डॉ जयंत राय तथा भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता उपस्थित थे. कूचबिहार सांगठनिक जिले के नटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भी मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए विकास और सुशासन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहरायी.

आगामी चुनाव बंगाल के भविष्य की लड़ाई : शुभेंदु

मेदिनीपुर डिविजन की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विपक्ष के प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों को संबोधित किया. शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के कारण युवाओं के रोजगार, उद्योग, अवसंरचना, महिलाओं की सुरक्षा और हवाई अड्डों के विकास की उपेक्षा हुई है, लेकिन ममता बनर्जी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं. आगामी चुनाव बंगाल के भविष्य और उसकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा.

राज्य में बिगड़ती जा रही है कानून-व्यवस्था : शमिक

हावड़ा–हुगली डिविजन के बाली में भी परिवर्तन यात्रा की एक बड़ी सभा आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर प्रदेश स्तर के नेताओं में संजय सिंह व उमेश राय सहित अन्य उपस्थित रहे. शमिक ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है और राजनीतिक विरोधियों पर हमले तथा हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. राजनीतिक धमकी और हमले भाजपा के परिवर्तन आंदोलन को रोक नहीं सकते. बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जायेगा, जो सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है. भट्टाचार्य ने राज्य सरकार पर बंगाल की औद्योगिक संभावनाओं को नष्ट करने का भी आरोप लगाया. और कहा कि भ्रष्टाचार, राजनीतिक हस्तक्षेप और निवेश-अनुकूल नीतियों की कमी के कारण उद्योगों का पतन हुआ है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तृणमूल कांग्रेस का समय समाप्त हो रहा है और अब भाजपा सत्ता में आने वाली है.

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लोगों से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने और सिंडिकेट राज तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया. पार्टी ने पूरे राज्य में विकास, रोजगार के अवसर, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. भाजपा के एक नए और विकसित पश्चिम बंगाल के अभियान को मजबूत करने के लिए परिवर्तन यात्रा जिलों में आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola