होली के पहले बिहार-यूपी की अधिकतर ट्रेनों में बुकिंग फुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 2:46 AM
हावड़ा : होली में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अभी होली आने में करीब 60 दिन बाकी है, लेकिन हावड़ा व सियालदह से खुलने वाली बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की स्थिति है. हावड़ा से खुलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, […]
हावड़ा : होली में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अभी होली आने में करीब 60 दिन बाकी है, लेकिन हावड़ा व सियालदह से खुलने वाली बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की स्थिति है.
हावड़ा से खुलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, हावड़ा-गया एक्सप्रेस, हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस और सियालदह से खुलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस सहित ट्रेनों में होली के तीन दिन पहले यानी छह, सात व आठ मार्च को स्लीपर क्लास और थर्ड एसी में बर्थ फुल हो चुके हैं.
ऐसे में होली में जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि पूर्व रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाये जाने पर यात्रियों को सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










