मालदा में एक करोड़ का सर्प विष बरामद

Updated at : 05 Jan 2020 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा में एक करोड़ का सर्प विष बरामद

मालदा : गोपनीय जानकारी के आधार पर मालदा क्राइम मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों ने शुक्रवार रात मालदा शहर के झलझलिया इलाके में एक होटल से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों के पास से एक करोड़ मूल्य का सर्प विष बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्करों के नाम रफीक अली (49), आशिक मंडल (20) व मसूद […]

विज्ञापन

मालदा : गोपनीय जानकारी के आधार पर मालदा क्राइम मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों ने शुक्रवार रात मालदा शहर के झलझलिया इलाके में एक होटल से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों के पास से एक करोड़ मूल्य का सर्प विष बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्करों के नाम रफीक अली (49), आशिक मंडल (20) व मसूद शेख (20) बताये गये हैं. रफीक एवं मसूद का घर कालियाचक थाना के शाहबाजपुर ग्राम पंचायत के बामनटोला गांव में है, जबकि आशिक मंडल कालियाचक थाना के आकंदबेड़िया गांव का रहनेवाला है.

मालदा पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गयी है. शनिवार दोपहर पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जार में बंद सर्प विष बरामद हुआ है.

क्राइम मॉनिटरिंग सेल की एक महिला अधिकारी सहित छह अफसरों ने खरीदार बनकर होटल में छापा मारा. इसी दौरान तीनों तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया. जार समेत विष का वजन लगभग एक किलो है. बरामद विष की कीमत एक करोड़ रुपये है. वन्यप्राणी संरक्षण कानून एवं तस्करी के आरोप में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola