एनआइए से करानी चाहिए नैहाटी विस्फोट कांड की जांच : अर्जुन सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 2:16 AM
कोलकाता : नैहाटी के मामूदपुर इलाके में पटाखा कारखाने में फिस्फोट की खबर मिलते ही स्थानीय सांसद अर्जुन सिंह स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे. लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. श्री सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पटाखा कारखाने की आड़ […]
कोलकाता : नैहाटी के मामूदपुर इलाके में पटाखा कारखाने में फिस्फोट की खबर मिलते ही स्थानीय सांसद अर्जुन सिंह स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे. लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. श्री सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पटाखा कारखाने की आड़ में यहां बम बनाने का काम चल रहा था, अन्यथा इतना बड़ा विस्फोट नहीं होता. उन्होंने कही कि यहां तैयार बमों को प्रदेश के अन्य जिलों में भेजा जाता है और इसमें तृणमूल कांग्रेस के लोग शामिल हैं.
उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के 100 से अधिक अवैध पटाखा कारखाने यहां चल रहे हैं, जिसकी पूरी जानकारी बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को है, लेकिन इसके खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










