नववर्ष के जश्न से बुला कर युवक की हत्या
Updated at : 02 Jan 2020 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

रिश्तेदार को लाठी-डंडों से पीट कर किया घायल पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस रंजिश का मामला मान रही है हावड़ा : हावड़ा के बेलुड़ थाना अंतर्गत अंबिका जूट मिल इलाके में मंगलवार रात एक युवक की धारदार हथियार और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गयी. बदमाशों ने उसके एक रिश्तेदार को […]
विज्ञापन
रिश्तेदार को लाठी-डंडों से पीट कर किया घायल
पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस रंजिश का मामला मान रही है
हावड़ा : हावड़ा के बेलुड़ थाना अंतर्गत अंबिका जूट मिल इलाके में मंगलवार रात एक युवक की धारदार हथियार और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गयी. बदमाशों ने उसके एक रिश्तेदार को लाठी-टंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया. मृत युवक की पहचान देवाशीष हल्दार निवासी बेलुड़ के तौर पर हुई है. उसके रिश्तेदार का नाम सनद हल्दार है.
वह भी बेलुड़ का रहने वाला है. घटना के पीछे पुलिस आपसी रंजिश का मामला मान रही है. घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सौम्यजीत बारुई, विनय कुमार साव, अभिषेक साव, अनिर्बान सेन, देवब्रत सेन और श्रीधर पाड़िया शामिल हैं.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अंबिका जूट मिल के पास रहने वाला देवाशीष हल्दार अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ नववर्ष की पार्टी की तैयारी में व्यस्त था. पार्टी की तैयारियां जोरों पर थीं तभी कुछ लोग आये और उसे यह कह कर चलने को कहा कि कुछ लोग उसके दोस्त को मार रहे हैं. दोस्त की पिटाई की खबर मिलते ही देवाशीष अपने रिश्तेदार को साथ लेकर युवकों के साथ चला पड़ा. घर से कुछ दूर जाते हीं युवकों ने हमला कर दिया.
वहां पहले से धारदार हथियारों के साथ छुपे अन्य लोगों ने भी हमला कर दिया. इस दौरान देवाशीष हल्दार को उसके रिश्तेदार सनद ने बचाने का प्रयास किया लेकिन युवकों उसे भी बांस-डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया. हत्यारों ने देवाशीष को तबतक पत्थर से कुचलकर और धारदार हथियार से हमला किया जबतक वह आश्वस्त नहीं हो गये कि उसकी मौत हो गयी है. वारदात को अंजाम देने बाद बदमाश आराम से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल पड़े सनद को अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस का कहना है कि एक वर्ष पहले देवाशीष ने बेलुड़ के जगन्नाथ घाट पर अवैध कार्यकलापों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों का विरोध किया था. इसे ध्यान में रख कर भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




