एक क्लिक में पास मिलेंगे पुलिसवाले

कोलकाता : महानगर में काम के सिलसिले में रोजाना घर से बाहर निकलनेवाली महिलाओं व युवतियों के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से शुक्रवार को ‘बंधु ऐप’ के नये वर्जन को लॉन्च किया गया. यह ऐप किसी भी मुसीबत की घड़ी में महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा. शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट के एलेन पार्क […]
कोलकाता : महानगर में काम के सिलसिले में रोजाना घर से बाहर निकलनेवाली महिलाओं व युवतियों के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से शुक्रवार को ‘बंधु ऐप’ के नये वर्जन को लॉन्च किया गया. यह ऐप किसी भी मुसीबत की घड़ी में महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा. शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट के एलेन पार्क में कोलकाता पुलिस की तरफ से आयोजित प्री-क्रिसमस कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस के सीपी अनुज शर्मा ने इस ऐप को लॉन्च किया.
इस मौके पर कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा समाज के अन्य सम्मानीय सदस्य भी मौजूद थे. श्री शर्मा ने कहा कि इस ऐप के नये वर्जन में कई नये फीचर्स को जोड़ा गया है. शहर में जितनी भी महिलाएं काम के लिए रोजाना घरों से बाहर निकलती हैं, यह ऐप उनके लिए काफी मददगार साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




