ePaper

23 को कोलकाता में भाजपा की महारैली की आगुवाई करेंगे जेपी नड्डा

Updated at : 18 Dec 2019 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
23 को कोलकाता में भाजपा की महारैली की आगुवाई करेंगे जेपी नड्डा

कोलकाता : भाजपा ने 23 दिसंबर को कोलकाता में महारैली के आयोजन की घोषणा की है, वहीं 24 दिसंबर को सिलीगुड़ी में भी महारैली का आयोजन किया जायेगा. कोलकाता की महारैली की अगुवाई भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद दिलीप घोष ने प्रभात खबर को […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा ने 23 दिसंबर को कोलकाता में महारैली के आयोजन की घोषणा की है, वहीं 24 दिसंबर को सिलीगुड़ी में भी महारैली का आयोजन किया जायेगा. कोलकाता की महारैली की अगुवाई भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद दिलीप घोष ने प्रभात खबर को बताया कि महारैली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के महासचिव व केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ भाजपा के सांसद, विधायक व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि यह महारैली धर्मतला स्थित रानीरासमनी रोड से शुरू होकर हेदुआ तालाब के बाद स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के पास समाप्त होगी. उन्होंने कहा कि इस बाबत कोलकाता कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी गयी है. पार्टी ने इस बाबत कोलकाता पुलिस को पत्र भेज चुकी है.उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आम लोगों को गलतफहमी फैला रही है. इस कानून के तहत देश के शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही गयी है. लंबे समय से बंगाल में रह रहे बंगाली शरणार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जिनकी वे लंबे समय से मांग कर रहे थे, लेकिन सुश्री बनर्जी लोगों को डरा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola