प्याज संकट के बीच अचानक कोलकाता के बाजार पहुंचीं ममता बनर्जी

कोलकाता : देश भर में प्याज के बढ़े मूल्य को लेकर मचे हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अचानक दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र के एक बाजार में पहुंचीं. उन्होंने सब्जियों की आपूर्ति और मूल्यों के बारे में जानकारी ली. खड़गपुर के मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के […]
कोलकाता : देश भर में प्याज के बढ़े मूल्य को लेकर मचे हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अचानक दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र के एक बाजार में पहुंचीं. उन्होंने सब्जियों की आपूर्ति और मूल्यों के बारे में जानकारी ली.
खड़गपुर के मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले वह अपने आवास के पास स्थित यदू बाबू बाजार पहुंचीं और वहां विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से सब्जियों के मूल्यों के बारे में बात की. बनर्जी ने विक्रेताओं से पूछा कि वो आलू-प्याज किस मूल्य पर बेच रहे हैं? उन्हें आलू-प्याज जैसी सब्जियों की आपूर्ति कहां से होती है?
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन्हें बंगाल सरकार द्वारा सफल बांग्ला भंडारों पर उपलब्ध कराये जा रहे 59 रुपये प्रति किलो वाला प्याज मिल रहा है. राज्य सरकार शहर की सफल बांग्ला भंडारों जैसी उचित दर की 935 दुकानों पर 59 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज की बिक्री कर रही है.
इन दुकानों से प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड दिखाने पर एक किलो प्याज दिया जा रहा है. बाजार सूत्रों के अनुसार, सोमवार को बाजार में प्याज का खुदरा विक्रय मूल्य 164 रुपये प्रतिकिलो था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




