पूरे देश में नहीं लागू हो पायेगा एनआरसी

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) पर भाजपा की बयानबाजी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि पूरे भारत में नागरिक पंजी कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती, क्योंकि देश में रहनेवाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं. सुश्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा : एनआरसी एक राजनीतिक […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) पर भाजपा की बयानबाजी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि पूरे भारत में नागरिक पंजी कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती, क्योंकि देश में रहनेवाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं.
सुश्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा : एनआरसी एक राजनीतिक जुमलेबाजी है. यह कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती. वे (भाजपा) राजनीतिक जुमलेबाजी का इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं, लेकिन हमें उनके झांसे में नहीं फंसना चाहिए. इस देश में रहनेवाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं और कोई भी उनकी नागरिकता नहीं छीन सकता.
उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर उनका विरोध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय आधार को लेकर भी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा : देश में पिछले कई दशक से रह रहे किसी व्यक्ति को आप कैसे अचानक विदेशी घोषित कर सकते हैं. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. अखिल भारतीय स्तर पर एनआरसी कभी हकीकत नहीं बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




