ePaper

पश्चिम बंगाल: खुले स्थान पर सूखते कपड़ों से बनाई जा सकेगी बिजली, जानिए कैसे?

Updated at : 04 Nov 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: खुले स्थान पर सूखते कपड़ों से बनाई जा सकेगी बिजली, जानिए कैसे?

कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने खुले स्थान पर सूखने वाले कपड़ों से बिजली बनाने की तकनीक विकसित की है. इस शोध टीम को लीड कर रहे प्रो. सुमन चक्रवर्ती का कहना है कि हमारा आविष्कार भले ही बड़े पैमाने पर उर्जा की आपूर्ति नहीं कर सकता लेकिन इतना तय है कि ग्रामीण समुदाय की […]

विज्ञापन

कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने खुले स्थान पर सूखने वाले कपड़ों से बिजली बनाने की तकनीक विकसित की है. इस शोध टीम को लीड कर रहे प्रो. सुमन चक्रवर्ती का कहना है कि हमारा आविष्कार भले ही बड़े पैमाने पर उर्जा की आपूर्ति नहीं कर सकता लेकिन इतना तय है कि ग्रामीण समुदाय की जिंदगी में जरूर बदलाव ला सकता है.

इस प्रक्रिया से पैदा होगी बिजली

अपने शोध के बारे में प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि कपड़े सेल्यूलोज फाइबर से बने होते हैं जिनकी दीवारों में उर्जा होती है. उन्होंने बताया कि यदि नमक के घोल में कपड़े का एक टुकड़ा डुबाते हैं तो इसकी उर्जा फाइबर और आइओनिस के माध्यम से बह जाएगा. इसी प्रक्रिया से कपड़ों से उर्जा उत्पन्न होती है.

ग्रामीण जिंदगी को बदलने की क्षमता

प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि वे अपनी तकनीक को धोबी घाट तक ले गए जहां कपड़े सुखाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि हमने कपड़ों से बिजली बनाने की तकनीक विकसित कर ली है. उनका कहना है कि हमारी तकनीक भले ही बड़े पैमाने पर उर्जा पैदा करने के लिए नाकाफी है लेकिन इसमें ग्रामीण समुदाय के जीवन को बदलने की क्षमता जरूर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola