तुष्टिकरण की नीति अपनाती हैं मुख्यमंत्री : राहुल

Updated at : 13 Oct 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
तुष्टिकरण की नीति अपनाती हैं मुख्यमंत्री : राहुल

कोलकाता : भाजपा के केंद्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने गांधी मूर्ति के नीचे आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र है. अगर किसी हिंदू की मौत होती है, तो वह खामोश रहती हैं. लेकिन मुस्लिम की मौत पर जमीन-आसमान एक कर देती हैं. इसका प्रमाण है […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के केंद्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने गांधी मूर्ति के नीचे आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र है. अगर किसी हिंदू की मौत होती है, तो वह खामोश रहती हैं.

लेकिन मुस्लिम की मौत पर जमीन-आसमान एक कर देती हैं. इसका प्रमाण है जियागंज की घटना, जहां एक पूरा परिवार साफ हो जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री खमोश रहती हैं. राज्य की कानून व्यवस्था दिनों-दिन बदतर होती जा रही है और मुख्यमंत्री कार्निवल में व्यस्त रहती हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और वह राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति व गृहमंत्री के पास इस घटना की शिकायत करेगी. अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग करेगी. उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जवाब दिया है.
राज्य की 42 में से 18 सीटें भाजपा को देकर प्रदेश की जनता ने यह बता दिया है कि अब वह राज्य में परिवर्तन चाहती है.
शामिल होने हावड़ा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
हावड़ा. कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली हावड़ा ब्रिज के पास सीपीटी क्वार्टर के पास से निकली और कोलकाता पहुंची.
इस आंदोलन को सफल बनाने में अमित घोष, योगेश सिंह, अमित भट्टाचार्य, विवेक सिंह, पिंकी मुखर्जी, आनंद राय, आनंद तिवारी, प्रमोद सिंह, प्रियंका शर्मा सहित अन्य शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola