ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नहीं गलेगी ममता बनर्जी की दाल : कैलाश विजयवर्गीय

Updated at : 16 Sep 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नहीं गलेगी ममता बनर्जी की दाल : कैलाश विजयवर्गीय

।। अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री से मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिल ही सकती हैं, लेकिन लोगों को शंका है कि प्रधानमंत्री से राजीव कुमार से बारे बातचीत करने जायेंगी, लेकिन प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

।। अजय विद्यार्थी ।।

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री से मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिल ही सकती हैं, लेकिन लोगों को शंका है कि प्रधानमंत्री से राजीव कुमार से बारे बातचीत करने जायेंगी, लेकिन प्रधानमंत्री सदा ही हमेशा गरीबों के साथ रहते हैं.

चिटफंड में गरीबों का पैसा राजीव कुमार नेतृत्व में लूटा गया था. ममता जी और राजीव कुमार में सांठगाठ थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी उनके साथ नहीं हैं. प्रधानमंत्री जी सदा ही देश के गरीबों के साथ रहे हैं और न्याय का पक्ष लिया है. राजीव कुमार के मामले में ममता जी की प्रधानमंत्री जी के पास कोई दाल नहीं गलेगी.

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के गायब होने के संबंध में पूछे जाने पर श्री विजयवर्गीय ने कहा : यह दीदी की और सरकार की जवाबदेही है. कोई अधिकारी को सीबीआई खोज रही है और वह ऑन ड्यूटी है, तो दीदी को चाहिए कि अपने सब-ऑडिनेट को भेजें. अगर छुट्टी लेकर गये, तो यह पता होना चाहिए कि वह कहां हैं. वास्तव में इसमें सरकार की भूमिका संदिग्ध है.

राजीव कुमार की भूमिका तो संदिग्ध है ही. राजीव कुमार के पास ममता जी के तथ्य है. सरकार पूरी तरह से राजीव कुमार की मदद कर रही है. राज्य सरकार उनके पीछे खड़ी है और सीबीआइ को सहयोग नहीं कर रही है. पहले भी ममता जी ने सीबीआई के खिलाफ धरना दिया था. राज्य सरकार जानबूझ कर सीबीआई को सहयोग नहीं कर रही है. राज्य सरकार बताये कि राजीव कुमार कहां हैं? यह कैसी सरकार चल रही है, जो अपने अधिकारी को खोज नहीं पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola