कोलकाता में बोलीं स्मृति इरानी, अवैध घुसपैठ से कानूनी रूप से निपटेगी केंद्र सरकार

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ से कानून के अनुसार निपटा जायेगा. श्रीमती […]
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ से कानून के अनुसार निपटा जायेगा.
श्रीमती इरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर कहा : कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. एनआरसी का विरोध करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अवैध घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है. श्रीमती इरानी ने कहा : ममता बनर्जी का आक्रामक रवैया राज्य के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराये जाने वाले लाभों से वंचित रख रहा है, जो कि किसानों, महिलाओं और बच्चों को मिल सकते थे.
उन्होंने कहा : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना रोक दी गयी है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों को राज्य में बदलाव चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




