ePaper

हिंसा के शिकार बीरभूम के भाजपा कार्यकर्ता ने कोलकाता में तोड़ा दम

Updated at : 08 Sep 2019 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
हिंसा के शिकार बीरभूम के भाजपा कार्यकर्ता ने कोलकाता में तोड़ा दम

– हत्या के खिलाफ भाजपा का बीरभूम में प्रदर्शन कल कोलकाता : बीरभूम में हिंसा के शिकार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता स्वरूप गोराई की रविवार को कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गयी. भाजपा का आरोप है कि स्वरूप गोराई बीरभूम जिले के नांनूर विधानसभा के रामकृष्णपुर ब्लॉक का भाजपा का […]

विज्ञापन

– हत्या के खिलाफ भाजपा का बीरभूम में प्रदर्शन कल

कोलकाता : बीरभूम में हिंसा के शिकार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता स्वरूप गोराई की रविवार को कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गयी. भाजपा का आरोप है कि स्वरूप गोराई बीरभूम जिले के नांनूर विधानसभा के रामकृष्णपुर ब्लॉक का भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था. शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उस पर हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था.

उसे घायल हालत में कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की उसकी मौत हो गयी. इस हत्या के खिलाफ सोमवार को बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे.

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है. प्रत्येक दिन राज्य के किसी ने किसी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है.

उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कब तक हिंसा का तांडव करती रहेंगी, लेकिन अब बंगाल की जनता इन्‍हें बर्दाश्त नहीं करेगी. जनता तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है और विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दम लेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola