चौकी पर बैठने को लेकर भिड़े, रणक्षेत्र बना तिलजला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : चौकी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में तिलजला रोड में दो गुट आपस में उलझ गये. घटना बुधवार देर रात 11.30 बजे के करीब की है. क्या है घटना : जानकारी के मुताबिक तिलजला रोड में मोहम्मद युसूफ नामक एक व्यक्ति एक इमारत के नीचे चौकी पर बैठा था. इसी बीच मोहम्मद […]
विज्ञापन
कोलकाता : चौकी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में तिलजला रोड में दो गुट आपस में उलझ गये. घटना बुधवार देर रात 11.30 बजे के करीब की है.
क्या है घटना :
जानकारी के मुताबिक तिलजला रोड में मोहम्मद युसूफ नामक एक व्यक्ति एक इमारत के नीचे चौकी पर बैठा था. इसी बीच मोहम्मद सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति इमारत से नीचे उतरा और युसूफ को चौकी से उतरने को कहा. इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो गयी.
आरोप है कि सलाउद्दीन के फोन करने से 20 से 25 की संख्या में अन्य युवक वहां आ गये. वहीं युसूफ ने भी फोन किया, जिसके बाद बाइक पर उसकी तरफ से भी 20 से 25 की संख्या में युवक हाथों में लाठी, रॉड, बांस और हॉकी स्टिक लिये वहां पहुंच गये.
दोनों गुट के बीच जमकर विवाद हुआ. खबर पाकर तिलजला व तपसिया थाने की पुलिस वहां पहुंची और मोहम्मद सलाउद्दीन व मोहम्मद अलाउद्दीन नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं मोहम्मद युसूफ, राजा खान व एक अन्य साथी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद से भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




