ePaper

दुर्गा पूजा समितियों के जरिये अपने काले धन को सफेद कर रहे हैं तृणमूल नेता : भाजपा

Updated at : 12 Aug 2019 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समितियों के जरिये अपने काले धन को सफेद कर रहे हैं तृणमूल नेता : भाजपा

– दुर्गा पूजा समितियों से खर्च का हिसाब मांगने पर असुविधा क्यों? – कई पूजा कमेटियों में लगे थे चिटफंड के पैसे कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गयी आलोचना पर भाजपा ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के […]

विज्ञापन

– दुर्गा पूजा समितियों से खर्च का हिसाब मांगने पर असुविधा क्यों?

– कई पूजा कमेटियों में लगे थे चिटफंड के पैसे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गयी आलोचना पर भाजपा ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का एक तबका चिटफंड घोटाले से अर्जित धन को पूजा समितियों के जरिये सफेद बनाने के काम में लगा है. इस कदम के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की बंगवाहिनी शाखा 13 अगस्त को धरना देगी.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा कमेटियों से खर्च का हिसाब मांगने पर सुश्री बनर्जी को क्या असुविधा है? इसके पहले चिटफंड के पैसे पूजा आयोजन में लगे थे. सुश्री बनर्जी ने सदा ही भ्रष्टाचार का साथ दिया है. उन्हें भय है कि जांच में तृणमूल कांग्रेस के साथ पूजा कमेटियों के संबंध में खुलासा हो जायेगा. इस कारण वह भयभीत हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, ‘अगर आयकर विभाग दुर्गा पूजा समितियों में धन के प्रवाह को देखता है तो इसमें नुकसान क्या है? कुछ पूजा समितियों में वरिष्ठ तृणमूल नेता और मंत्री अहम पदों पर हैं तथा वे इसका इस्तेमाल चिटफंड घोटाले और कट मनी से बनाये गये काले धन को सफेद बनाने में कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस को भय है कि अब इस कड़ी का खुलासा हो जायेगा.

उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों पर सुश्री बनर्जी की चिंता को ‘घड़ियाली आंसू’ करार दिया और कहा कि अगर उन्हें इन समितियों की इतनी ही चिंता है तो तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने अनेक बार राज्य में मोहर्रम के लिए दुर्गा पूजा से जुड़े आयोजनों को रोकने की कोशिश क्यों की. श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि बनर्जी हिंदुओं की भावना पर ध्यान रखने की जगह मुसलमानों के तुष्टीकरण में ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं.

उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है. हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर गर्व है. ये त्योहार सबके लिए हैं और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola