सोशल मीडिया पर सीएम की विकृत तस्वीर डाली

Updated at : 04 Aug 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सीएम की विकृत तस्वीर डाली

मालदा : मुख्यमंत्री की तस्वीर को विकृत रुप में सोशल मीडिया में वायरल किये जाने के मामले को लेकर मानिकचक थानांतर्गत भाजपा संचालित चौकी-मिर्जादपुर ग्राम पंचायत की प्रधान और उनके पति पर आरोप लगा है. इस संबंध में तृणमूल के ब्लॉक नेतृत्व ने मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज करायी है. तृणमूल संचालित जिला परिषद के […]

विज्ञापन
मालदा : मुख्यमंत्री की तस्वीर को विकृत रुप में सोशल मीडिया में वायरल किये जाने के मामले को लेकर मानिकचक थानांतर्गत भाजपा संचालित चौकी-मिर्जादपुर ग्राम पंचायत की प्रधान और उनके पति पर आरोप लगा है. इस संबंध में तृणमूल के ब्लॉक नेतृत्व ने मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज करायी है. तृणमूल संचालित जिला परिषद के सभाधिपति गौड़चंद्र मंडल ने बताया कि इस मामले में पंचायत प्रधान और उनके पति को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिये.
वहीं, पंचायत प्रधान माम्पी रजक और उनके पति तरुण रजक का कहना है कि उनका फोन अधिकतर समय पंचायत कार्यालय में रहता है. किसी ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिये ऐसा किया है. इसमें उनका कोई हाथ नहीं है.
जिला तृणमूल का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही तृणमूल के बैनर और पोस्टरों को विकृत करने का काम किया जा रहा था. लेकिन उसमें किसी खास व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी. हाल में लोकसभा चुनाव के बाद सीएम की विकृत तस्वीर के वायरल होने की खबर छपी थी. पुलिस से इसकी शिकायत की गयी थी जिसके बाद इस मामले में भाजपा सदस्य दंपती का नाम सामने आया था.
मालदा जिला परिषद के सभाधिपति गौड़चंद्र मंडल ने कहा है कि मुख्यमंत्री की तस्वीर को विकृत करना उनके पद का असम्मान करना है. पुलिस इस बारे में कानूनी कार्रवाई करेगी.
इस बारे में साइबर थाने में शिकायत दर्ज हुई है. इसकी जांच चल रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जायेगी.
आलोक राजोरिया, एसपी
अब सिस्टम के जरिये ही किया जायेगा कार्य : प्रणय थापा
कर्सियांग गोजमुमो कर्सियांग महकमा कोर कमेटी के तत्वावधान में महानदी-तीनधारिया समष्टि में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता सीबी राई ने की. इस आशय की जानकारी देते हुए डीटीडीपीएलयू कर्सियांग महकमा कमेटी के प्रचार-प्रसार सचिव संतोष तामंग ने बताया कि सभा में उपस्थित कोर कमेटी सदस्य व पूर्व सभासद प्रणय थापा ने कहा कि अब जो भी कार्य होगा व सिस्टम के जरिये ही किया जायेगा. जबतक कोई कार्य शाखा अथवा प्रखंड कमेटी के जरिये नहीं आयेगा, उस कार्य को मान्यता नहीं दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जायेगा. गोजमुमो केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष विनय तमांग व महासचिव अनित थापा की नयी सोच व विचार को साथ लेकर चलने का आह्वान भी उन्होंने जनता से किया.
उन्होंने बताया कि अब गोजमुमो के प्रत्येक समष्टि व शाखाओं में बूथ कमेटी गठन किया जायेगा. गोजमुमो नेता दया देवान ने चाय बागान में कार्यरत श्रमिकों व मजदूरों द्वारा भोगी जा रहे विविध समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके समाधान हेतु आवश्यक पहल अपनाने का आह्वान किया.
गोजमुमो कर्सियांग महकमा कमेटी अध्यक्ष किशोर थापा ने सांगठनिक गतिविधियों को किस प्रकार से सुदृढ़ किया जाये, इसके बारे में अपना विचार रखा. सभा का संचालन उत्तम छेत्री ने किया. सभा में दार्जिलिंग तराई-डुआर्स प्लान्टेशन लेबर युनियन की ओर से महासचिव सागर गुरूंग, केन्द्रीय कमेटी के सांगठनिक सचिव राजेश थापा, लक्ष्मण राई, एमबी घले, उत्तम थापा आदि की विशेष उपस्थिति थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola