''दीदी के बोलो'' के बाद अब तृणमूल का ऑनलाइन अभियान ‘ममता मेरा गर्व'' शुरू
Updated at : 03 Aug 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : जनता तक पहुंचने के लिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पहले दीदी के बोलो अभियान चलाया गया, जहां लोग ममता बनर्जी को हेल्पलाइन नंबर में फोन कर अपनी समस्याएं बता सकेंगे.इस वृहद अभियान के बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को ‘अमार गर्बो ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) नामक एक नये ऑनलाइन […]
विज्ञापन
कोलकाता : जनता तक पहुंचने के लिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पहले दीदी के बोलो अभियान चलाया गया, जहां लोग ममता बनर्जी को हेल्पलाइन नंबर में फोन कर अपनी समस्याएं बता सकेंगे.इस वृहद अभियान के बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को ‘अमार गर्बो ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) नामक एक नये ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की गयी है. इसके जरिये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बताएंगे कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपलब्धियों पर गर्व क्यों करते हैं.
तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर ‘अमार गर्बो ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) नामक एक नया पेज और हैशटैग शुरू किया है. इस पेज पर सोशल मीडिया के यूजर्स से से कहा गया है कि वह बताएं कि पिछले आठ साल में ममता बनर्जी द्वारा किए गए कामों के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पर क्यों गर्व है.
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग ममता बनर्जी पर गर्व को लेकर अपना अनुभव बता सकते हैं. वे ‘आमार गर्बो ममता’ पर अपना अनुभव साझा कर सकते हैं. हम सभी को दीदी पर गर्व है और अब हम दूसरों का अनुभव जानना चाहते हैं और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना चाहते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




