फेसबुक लाइव पर जान देने की कोशिश करनेवाले युवक को कोलकाता पुलिस ने बचाया, पत्नी से हुआ था झगड़ा

Updated at : 27 Jul 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक लाइव पर जान देने की कोशिश करनेवाले युवक को कोलकाता पुलिस ने बचाया, पत्नी से हुआ था झगड़ा

कोलकाता से शुरू हुआ प्रयास, बिलासपुर में दिखा असर कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा की तत्परता से बची जान एक घंटे में व्यक्ति के पास पहुंची पुलिस कोलकाता : फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाले एक युवक को बचाया जा सका. उक्त युवक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुदकुशी की कोशिश कर रहा […]

विज्ञापन

कोलकाता से शुरू हुआ प्रयास, बिलासपुर में दिखा असर

कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा की तत्परता से बची जान
एक घंटे में व्यक्ति के पास पहुंची पुलिस
कोलकाता : फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाले एक युवक को बचाया जा सका. उक्त युवक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुदकुशी की कोशिश कर रहा था, जिसे बचाने की कोशिश कोलकाता से की गयी. घटना की सूचना सबसे पहले कोलकाता पुलिस की गुुप्तचर शाखा के अधिकारियों को मिली. इसके तुरंत बाद उन्होंने फेसबुक अथॉरिटी से संपर्क कर व्यक्ति की पूरी जानकारी एकत्रित की और बिना किसी देरी के बिलासपुर पुलिस से संपर्क साध व्यक्ति की जान बचाने में कामयाब हुए.
कब और क्या हुआ
महानगर के नाकतला इलाके में रहनेवाले राजेश दास नामक युवक ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे फेसबुक पर एक व्यक्ति को लाइव देखा. फेसबुक लाइव कर वह व्यक्ति खुद के गले में ‍फंदा डाल कर जान देने की बातें कह रहा था. राजेश ने देरी किये बगैर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा से फोन पर संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी उन्हें दी.
साथ ही उन्होंने फेसबुक लाइव का एक लिंक भी पुलिस अधिकारी को भेजा. मामले का पता के बाद पुलिस अधिकारी मुरलीधर शर्मा के निर्देश पर कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा की ओर से फेसबुक अथॉरिटी से संपर्क किया गया. व्यक्ति के बिलासपुर में होने की बात का पता चला. तुरंत बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को पूरी जानकारी दी गयी.
फेसबुक अथॉरिटी और कोलकाता पुलिस की जानकारी के आधार पर पुलिस रात करीब 11.15 बजे व्यक्ति के घर पर पहुंच गयी और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया गया.
पत्नी से हुआ था झगड़ा
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से काफी परेशान था. गुरुवार की शाम को उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. गुस्से में पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गयी थी.
इस बात से परेशान होकर उसने अपनी जान देने की ठानी और फेसबुक लाइव कर फंदे पर झूलने की कोशिश करने लगा. पुलिस के समझाने पर उक्त व्यक्ति की पत्नी वापस घर आ गयी हैं. व्यक्ति की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग भी करायी गयी है.
कोलकाता के एक व्यक्ति को बचाया जा चुका है
ऐसा ही एक मामला सोमवार की रात को महानगर में हुआ था. कसबा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने खुद की जान देने की बात कही थी. मामले का पता चलने के करीब एक-डेढ़ घंटे में पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच पायी और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola